मथुरा: परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल, जिला अस्पताल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में गिरराज जी की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।और उनका इलाज आगरा में चल रहा है