पिछोर: ग्राम पंचायत बंडा में बड़ा उलटफेर: पाल समाज के युवा भाजपा पार्टी 'कमल' पर आए, कांग्रेस को कहा अलविदा
बुधवार दोपहर बंडा गांव में सियासी समीकरण बदल गए। पाल समाज के युवाओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। वजह? विधायक प्रीतम लोधी का काम और उनका सीधा-सादा अंदाज।आज दोपहर लगभग 3:30 बजे बंडा में हुए कार्यक्रम में पाल समाज के युवा भाइयों ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ये सभी युवा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे।