देव: देव मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल, जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेंदू ने पहुंचाया अस्पताल
देव मोड़ के समीप एनएच 19 पर शुक्रवार की संध्या 6:00 बजे भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत की खबर है। जबकि दो गंभीर बताई जा रहे हैं मौके पर जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेंदू पहुंचकर सभी को सदर अस्पताल लेकर गए घायलों की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है हालांकि अब तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।