बेगूसराय: बेगूसराय में आगामी परीक्षा से पहले बड़ा खुलासा इस बात की जानकारी मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने दी है,
बेगूसराय पुलिस ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए सेटर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा बरामद किया है, जिनकी मदद से अभ्यर्थियों तक परीक्षा के दौरान उत्तर पहुंचाने की तैयारी थी। पुलिस का दावा है कि गिरोह ने कई अभ्यर्थियों से मोटी रकम भी वसूल की थी।