उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में खेत-खलिहानों में चहल-पहल बढ़ी, धान की रोपाई में आई तेजी
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इन दिनों खेत-खलिहानों में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। किसान अपने खेतों में ट्रैक्टर व हल-बैल के माध्यम से जुताई करने में जुटे है। वहीं खेतों में धान की रोपाई तेजी से चल रही है। जानकारी के अनुसार सुतियारपाड़ा, जोंका,मोहनपुर,मसना,आतापुर, कटहलबाड़ी सहित अन्य इलाकों में धान की रोपाई तेजी से चल रही है।