धमतरी: रत्नाबांधा में नकटी गांव वाला कांड न हो, इसके लिए ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के घर के सामने दिया धरना
रत्नाबांधा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब पार में करीब 80 90 परिवार मकान बनाकर सालों से निवास कर रहे हैं। बताया कि उन्हें जानकारी हुई है कि तालाब का सौंदर्य करण कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि अगर तालाब का सौंदर्य कारण होता है तो उनके मकान टूट जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सौंदर्य करण कार्य से कोई दिक्कत नहीं है।