जयनगर: धनवार: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेको में हुई चोरी
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेको में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरे को ताला तोड़कर इंवर्टर व रजिस्टर चुरा लिया. इस संबंध में विद्यालय के सचिव विनोद कुमार ने थाना में आवेदन देकर इसकी सूचना दी है और मांग किया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाय.