राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में सभी विभागों के छात्रों ने बड़ी उत्साह और उत्सुकता के साथ भाग लिया, जिससे युवाओं में रोजगार के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।