हंडिया: तेज आंधी से हुए नुकसान का निरीक्षण राजस्व टीम ने किया
सिया डीह गांव में आई तेज आंधी और तूफान से हुए नुकसान का बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से जानकारी ली और क्षति का आंकलन किया।ग्रामीणों ने बताया कि आंधी के चलते पेड़ गिरने और तेज हवाओं से घरों व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। राजस्व टीम ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार किया।