भागलपुर जिले के रसलपुर थाना पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानतीय वारंट (NBW) के आलोक में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।