अधौरा: अधौरा के कर्मनाशा नदी में हत्या कर पत्थर से दबाया हुआ मिला महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
Adhaura, Kaimur | Apr 28, 2025 अधौरा के कर्मनाशा नदी में हत्या कर पत्थर से दबाया हुआ महिला का शव मिला है। आज सोमवार को 8 बजे अधौरा थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि सुबह में सूचना प्राप्त हुई की कर्मनाशा नदी के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। वहां पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो नदी किनारे महिला का हत्या कर शव को पत्थर से दबा दिया गया था।