मंडला: जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस और प्रशिक्षण वर्ग संबंधी बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष ने दिए निर्देश
Mandla, Mandla | Mar 30, 2026 भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन सभी मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर होना है और वर्तमान में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संगठन के विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित करने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 भी चल रहा है अभी तक मंडला जिले के दो मंडलों अंजनिया और पदमी में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्ण संपन्न हो चुके हैं।