भोरंज: भोरंज का सम्मू गांव झेल रहा शापित का दंश, वर्षों से नहीं मना पा रहा दिवाली पर्व
भारत का सबसे बडा पर्व दीवाली को लेकर जहां हर जगह जोर शोर से तैयारियां चली हुई लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के सम्मू गावं ऐसा है जहां पर सैकडों सालों से दीवाली मनाना तो दूर की बात दीवाली पर घर पर पकवान तक नहीं बनाए जाते है। जी हा ऐसा शापित गांव संम्मू जहां पर किसी ने दीवाली मनाने की कोशिश की तो गांव में आग या तो आपदा आई या फिर अकाल मृत्यु हो जाती है