कटनी ग्रामीण: बारिश में बिजली के पोलो से बनाए दूरी रीठी के कनिष्ठ अभियंता ने की क्षेत्र वाशियो से अपील
क्षेत्र में बारिश के बीच मध्य प्रदेश विद्युत वितरण केंद्र रीठी ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। कनिष्ठ अभियंता विमल चंद्र मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे कहा है कि बारिश के दौरान बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, क्योंकि नमी और जलभराव के कारण करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है।