धमतरी: आवारा कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू, कुत्तों की जनसंख्या को किया जाएगा नियंत्रित
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या एवं उनसे जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा ठोस पहल की जा रही है। इसी क्रम में दानीटोला वार्ड स्थित टैचिंग ग्राउंड में स्नेह डॉग वेलफेयर एजेंसी के माध्यम से कुत्तों का बधियाकरण (नसबंदी) कार्य निरंतर संचालित किया जा रहा है।