सासाराम: सासाराम के शोभागंज मोहल्ले में एक महिला की गर्दन काटकर की गई हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप
Sasaram, Rohtas | Mar 15, 2024 सासाराम नगर थाना क्षेत्र के शोभा गंज में एक महिला की गर्दन काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृत महिला के परिजनों द्वारा यह आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। सासाराम नगर थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।