सासाराम: नगर थाना की पुलिस ने सागर मोहल्ले के पास दलेलगंज से अवैध शराब के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Mar 14, 2024 सासाराम नगर थाने की पुलिस ने सागर मोहल्ले के पास दलेलगंज से अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम हीरालाल बिंद बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक से नगर थाने की पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। इसके बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।