हरिहरगंज: सरसोत गांव से दो देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, हरिहरगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो देशी कट्टा बरामद किए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलामू द्वारा शुक्रवार के दोपहर 12 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।