भवनाथपुर: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी को भवनाथपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,महीनों से फरार नामजद आरोपी यूपी से हुआ गिरफ्तार
भवनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी यूपी के विढमगंज निवासी नीतीश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव की एक महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसक