झाझा: बाराजोर रेलवे फाटक के समीप दो बाइकों की टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
Jhajha, Jamui | Jun 8, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर रेलवे फाटक के समीप सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कठबजरा गांव निवासी उपेंद्र बेसरा और पांडु कुमार के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति क