कोतवाली बागपत क्षेत्र के सरूरपुर कलां निवासी श्रद्धालु रामपाल ने शनिवार की सुबह करीब सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद जनपद के लोनी के जवाहरनगर निवासी 45 वर्षीय संतोष गुफा वाले बाबा मंदिर में प्रसाद बेचते थे। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे दिल्ली सहारनपुर हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे संतोष की मौत हो गई।