नागदा: पुलिस अधीक्षक ने किया नागदा थाने का आकस्मिक निरीक्षण
Nagda, Ujjain | Jun 4, 2026 नागदा। पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने गुरुवार को थाना नागदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नागदा सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सीएम हेल्पलाइन एवं विभिन्न प्रकरणों की विवेचना की प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा