गंगोल में पेठ लगाने को लेकर बवाल, ग्रामीणों के विरोध के बाद नहीं लग सका रविवार का साप्ताहिक बाजार
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गंगोल में रविवार को साप्ताहिक पेठ (बाजार) लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गांव में बाहरी लोगों द्वारा पेठ लगाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसका कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि बिना ग्राम पंचायत, स्थानीय लोगों और प्रशासन की सहमति के गांव में किसी भी प्रकार का साप्ताहिक बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। विरोध बढ़ने पर मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई, हालांकि समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव के मुख्य मार्ग और आबादी वाले क्षेत्र में पेठ लगाए जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। बाजार के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनेगी, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों और किसानो को परेशानी का सामन