रातू: जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे स्थित पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद
Ratu, Ranchi | Jun 14, 2026 जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे स्थित पुल के नीचे रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मनोरंजन सिंह के रूप में हुई है। वह धुर्वा पानी टंकी स्थित महावीर मंदिर के समीप के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।