चंडी: माधोपुर चौक के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Chandi, Nalanda | May 23, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के कैला खरजमा निवासी शैलेश कुमार तथा गोसाईमठ निवासी धंनजय कुमार के रूप में की गई है।