पलिया: लालजी पुरवा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
भीरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालजी पुरवा गांव निवासी करीब 15 वर्षीय किशोर सौरभ पुत्र विजय कुमार बीते 6 सितंबर को लापता हो गया था। जहां उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात मेहरिया नाले के पास खेत में बरामद हुआ था। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। वही सीओ गोला ने जानकारी देते हुए बताया है। कि एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।