अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में सोमवार को 3 घंटे तक भीषण जाम लग रहा। जाम की स्थिति ऐसी की पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। जाम के कारण 2 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस गाड़ी में फसी रही । हालांकि जाम कि सूचना मिलने के बाद अतरी थाना की पुलिस पहुंची और घंटे कड़ी मशक्कत कर जाम को हटाया।