बदायूं: नगरिया और उसावा गांव के बीच दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Apr 15, 2026 बदायूं के थाना उसावा क्षेत्र के नगरिया और उसावा गांव के बीच दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार 35 वर्षीय शिव शंकर पुत्र बुद्धपाल, 40 वर्षीय शीलेंद्र पुत्र महिपाल, 4 वर्षीय धर्मवीर पुत्र शीलेंद्र, 5 वर्षीय बुद्धवीर पुत्र शीलेन्द्र निवासी उसावां गांव घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया।