रायपुर रानी: हरयोली गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पालो देवी की रिटायरमेंट के अवसर पर सर्कल स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रायपुर रानी खंड के गांव हरयोली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पालो देवी की रिटायरमेंट के अवसर पर आज सर्कल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। यह आयोजन गांव हरिपुर की आंगनवाड़ी में किया गया जिसमें के क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर पहुंची। सभी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम उपस्थित कर पालो देवी को विदाई पार्टी दी गई।