उज्जैन शहर: विश्व शांति के लिए बड़ा गणेश मंदिर में विशेष यज्ञ और पाठ शुरू
उज्जैन में महाकाल मंदिर के समीप स्थित बड़ा गणेश मंदिर में ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के बीच विश्व शांति हेतु विशेष यज्ञ और पाठ प्रारंभ किया गया है। संकष्टी चतुर्थी से शुरू हुआ यह अनुष्ठान युद्ध विराम तक अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। प्रतिदिन एक घंटे तक गणपति अथर्वशीर्ष का मंत्रोच्चार किया जा रहा है। पंडितों के अनुसार उज्जैन को विश्व का नाभि केंद्र माना जाता है।