बांधवगढ़: चंदिया बेसहनी वेयरहाउस में धान उठाव कर रहे ट्रक ड्राइवरों से मारपीट, चंदिया में रिपोर्ट दर्ज, एसपी को सौंपा ज्ञापन
उमरिया जिले के चंदिया क्षेत्र अंतर्गत बेसहनी वेयरहाउस से धान उठाव कर निर्धारित स्थान पर ले जा रहे ट्रक ड्राइवरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।ट्रक चालकों ने बताया कि बीती रात चंदिया निवासी पिंटू यादव ट्रक में लदी धान की बोरियां चोरी करने की नीयत से ट्रक पर चढ़कर बोरी निकाल रहा था। इसी दौरान ड्राइवरों की नजर उस पर पड़ गई और उसे मौके पर पकड़ लिया गया।