बांसवाड़ा: शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर परिजनों ने सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद किया प्रदर्शन
सदर थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने सात दिन बाद दर्दनाक मोड़ ले लिया है। दाहोद नेशनल हाईवे पर पाडी कला खुर्द के पास राजस्थान रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हुए युवक ने उदयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक युवक बीटीएम मिल में अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था, तभी रोडवेज बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।