रहटगांव: रहटगांव के वनांचल ग्राम बड़झिरी में अग्निकांड, 8 परिवार बेघर, प्रशासन ने पहुंचाई राहत सामग्री
रहटगांव तहसील अंतर्गत वनांचल ग्राम बड़झिरी में शनिवार को अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आगजनी की इस घटना में करीब 8 परिवारों के मकान जलकर पूरी तरह राख हो गए। हादसे में पीड़ित परिवारों के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा। घरों में रखा खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन सहित समस्त घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।