मुरैना: भौनपुरा गांव में अलाव पर डीजल डालने से आग लग गई, पांच लोग झुलसे, अस्पताल में हुए भर्ती
Morena, Morena | Dec 19, 2024 सिहोनिया थाना क्षेत्र की भौनपुरा गांव में गुरुवार की देर श्याम का ठंड में लकड़ी और कंडे गीले होने के कारण आग नहीं लग पा रही थी ,इस दौरान एक युवक डीजल की कट्टी लेकर आया और आग के ऊपर डालने लगा, कट्टी से जैसे ही डीजल अलावा पर डाला गया तो आग की लपटें इतनी भयानक थी कि डीजल की कट्टी के अंदर तक पहुंच गई और कट्टी फट गई। जिसमें पांच लोग झुलस गए।