बरेली में रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी और चेकिंग अभियान चला रहा है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि जिले में करीब 42 हजार गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य है। अब तक कार्रवाई में लगभग 50 सिलेंडर बरामद कर मुकदमा दर्ज किया गया है। ओवररेटिंग और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।