रिठाला विधायक कुलवंत राणा गुरु पर्व पर नगर कीर्तन में हुए शामिल गुरु पर्व के पावन अवसर पर बुधवार दोपहर 1:00 बजे रिठाला विधानसभा के विधायक कुलवंत राणा बी-4, सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारा साहिब से निकली नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इस अनुभव को आत्मिक शांति और प्रेम से भरा बताया। उन्होंने संदेश दिया — “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!” 🌼