झालरापाटन: सारोला में युवक से मारपीट कर मोबाइल और रुपए छीनने का मामला
झालावाड़ के सारोला कस्बे में दो बदमाशों ने मोहल्ले के ही एक युवक से मारपीट कर रुपए और मोबाइल छीन कर ले गए। घायल युवक को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार 10:00 बजे बताया कि महेंद्र को उसी के मोहल्ले के रहने वाले लोकेश और चेतन ने मारपीट कर साढ़े चार हजार रुपए और मोबाइल छीन कर ले गए।