झालरापाटन: ग्रोथ सेंटर इलाके में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
ग्रोथ सेंटर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 60 वर्षिय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रविवार रात एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 7:30 बजे बताया कि धानौदा का रहने वाला 60 वर्षीय किशन लाल झालरापाटन से अपने गांव लौट रहा था लेकिन बीच मार्ग में बाइक स्लिप हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।