धनौरा: गजरौला के गांव कबीरपुर के रहने वाले दो युवकों की छत्तीसगढ़ में सिलेंडर फटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर के रहने वाले महफूज ने सोमवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि उनका पुत्र फरमान व गांव के ही रहने वाला शादाब छत्तीसगढ़ में मजदूरी कर कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बताया जा रहा है कि रविवार रात लगभग 9:00 बजे के आसपास में छत्तीसगढ़ में खाना बनाते वक्त सिलेंडर फट गया।