पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री केदार गुप्ता ने कहा,सोलर लगाने में जो भी कंपनियां गड़बड़ी कर रही है उसे हम हटा रहे हैं
बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता ने भाजपा कार्यालय में सोलर को लेकर जानकारी देते हुए सोमवार को कहा कि हर वार्ड में 10 सोलर लगाया जा रहा है और 10 सोलर अलग से सार्वजनिक जगहों पर भी लगाए जाएंगे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि सोलर लगाने के मामले में जो भी कंपनियां गड़बड़ी कर रही है उसे चिन्हित कर हम हटा रहे हैं।