बहराइच: मुर्तिहा इलाके में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, एक हाथ चबाकर खाया
बहराइच के मूर्तिहा इलाके में जंगल में लकड़ी बिनने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शांति नामक महिला का तेंदुआ बाया हाथ चबाकर खा गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर लोगो ने मौके पर पहुंचा और तेंदुए के जबड़ों से महिला को बचाया। घायल महिला को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज जारी है। हालत गंभीर बनी हुई है।