सुपौल: परसरमा में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, किशोर की मौत, एक गंभीर घायल
Supaul, Supaul | Jun 5, 2026 परसरमा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसरमा के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।