धमतरी: मालवाहक ऑटो डिवाइडर पर चढ़ गया, दो लोग हुए घायल
बता दे की धमतरी के अर्जुनी मोड़ के पास अंधेरा होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। अंधेरा होने के कारण डिवाइड नहीं दिख पाता। जिससे कई वाहन डिवाइडर में चढ़ जाता है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात एक मालवाहक ऑटो डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। जिसमें मुकेश साहू एवं चेतन नाम का युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।