रहुई: रहुई, धमौली और वेना में महा सप्तमी पर मां दुर्गा का खुला पट, पूजा करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Rahui, Nalanda | Oct 9, 2024 शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के अवसर पर बुधवार को रहुई प्रखंड के रहुई में स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर,वेना बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर,छोटी दुर्गा मंदिर,धमौली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर का पट खुल गया है। जहां पट खुलते ही माता का आराधना कर माता के चरण स्पर्श के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय माता दी की जयकारों से वातावरण गुंज्यमान।