मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित इंद्रपुरी में दशहरे से पहले रावण के पुतले में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद पुतले में लगे पटाखे भी फूटने लगे। देखते ही देखते रावण का पुतला जलकर खाक हो गया। घटना के बाद आयोजकों ने नया पुतला बनाने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल, घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
.
.
.
.
#Indore #Dussehra2026 #RavanaDahan #ShortCircuit #MadhyaPradeshNews #Dussehra #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 21, 2026