बैराड़: धोरिया तालाब में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था
जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के धौरिया गांव में तालाब में डूबने से 7 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसे पहले बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र और बाद में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक बाबू धाकड़ (7) पुत्र गजानंद धाकड़ मंगलवार दोपहर 12:30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ गांव के तालाब पर नहाने गया था।