मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में तीन जनवरी शनिवार को होने वाले महान शिक्षाविद पूर्व विधान पार्षद डा लीलम्बर चौधरी जयंती समारोह कि सभी तैयारी पुरी कर ली गयी है। समारोह के आयोजन कर्ता पूर्व विधानपार्षद डा दिलीप चौधरी ने बताया कि उस समारोह को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी व कला संस्कृति पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सहित अन्य अतिथि उद्घाटन करेंगे।