ईसागढ़: मिंदपुर गांव में 24 साल से जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ितों ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
भर्रोली के कई ग्रामीणों ने मंगलवार को शाम लगभग चार बजे एसडीएम के नाम आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी मिंदपुर गांव में स्थित शासकीय पट्टे की जमीन पर पिछले 24 वर्षों से कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है। पीड़ितों का कहना है कि सीमांकन के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा, विरोध करने पर जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी जाती है।