हैदरगढ़: हसवापुर कुटी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए
लोनी कटरा थाना क्षेत्र में गुरुवार करीब 4 बजे हसवापुर कुटी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया।