पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खत्री टोला में शुक्रवार को रक्तदान शिविर के दौरान 52 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि श्री सिद्धिविनायक गणेश पूजा ट्रस्ट पेटरवार खत्री टोला में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन थाना प्रभारी राजू मुंडा एवं बेरमो विधायक जयमंगल सिंह के प्रतिनिधि राकेश सेठी ने किया।